बारिश में हम ऐसे होते
कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित
आँख आ गई है कहते हम
जो आँख कहीं गई नहीं !!
त्वचा है सबसे बड़ा अंग
होती कभी नम कभी शुष्क
खुजली है किसने कब चखी
कहते मीठी मीठी खुजली है !!
सीने में आग जैसी है
या लगत का दर्द है रहता
हृदय रोग हो सकता है
परंतु एसिडिटी है कहता !!
पांव में कोई भी दर्द होवे
ऊपर से जो नीचे आवे
ख़ुद आगे से बतावे डायग्नोसिस
बैठते ही कहे साइटिका का दर्द है !!
पैदल चले तो सांस फूले
हाँफनी जरा में भर भर जाये
सीढ़ी चढ़े तो दम पूरा नहीं
और कहे अस्थमा आता है !!
कमजोरी का भारत में
सदा रहता बड़ा संसार है
एनीमिया से पीड़ीत हर स्त्री
कहे ठंडा बुखार आता है !!
कैसे समझे ठंडा बुखार
जो बिना तापमान बढ़े आये
थकान कमजोरी की समस्या से
ठंडा बुखार कहलाये !!

Leave a comment