Bheda-Ghat

पंचतत्वों में से एक, जल, यूँ तो साकार या भौतिक अस्तित्व से परिपूर्ण है परंतु निराकार रूप में प्रस्तुत वायु और आसमान की भाँति अपने स्वरूप को बदल सकने में, लगभग निराकार रूप को प्रस्तुत करने में सक्षम भी है.

जल की उपयोगिता तो निसंदेह स्थापित है और बिना जल के जीवन की उत्पत्ति, जीवन का संधारण और जीवन की मुक्ति असंभव ही है परंतु शरीर की आवश्यकता के साथ जल की बहने की क्षमताओं ने मन मानस को भी सदैव संतुष्ट करने के प्रयास किया है जिसे समुद्र के अविकल नीर, नदी के छलछलाते पानी, तालाब और झील के स्थिर द्रव के मध्यम से मानव मन को वह शांति की प्राप्ति हो सकती है जो कदाचित वायु, आकाश, अग्नि और भूमि से उस स्तर पर प्राप्त न हो पाती हो.

धुआँधार भेड़ाघाट घाट के निर्मल दर्शन का पुनः लाभ हुआ और भेड़ाघाट जलप्रपात की रचना प्राचीनतम नदियों में से एक नर्मदा जी से हुई है तथा यहाँ जो दृश्य प्रस्तुत हुआ है वह अकल्पनीय है, अद्भुत है, अनिर्वाचनीय है. यह निरंतर वीडियो की भाँति चलता दृश्य मन मानस हृदय पर वह छाप अंकित करता है जो किसी को भी आश्चर्यचकित कर देता है.

हजारों टन जल राशि के लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से गिरने से उत्पन्न हुए इस रुपहले धुएँ का दृश्य ईश्वर की अनमोल रचना के रूप में भौतिक दृष्टि के साथ साथ अन्तरमन की दृष्टि को भी भिगो देता है.

इस विशाल जल राशि के इतनी ऊँचाई से गिरने से जो मोहक ध्वनि का जो सैलाब उत्पन्न होता है वह मंत्रमुग्ध करने के लिए पूर्णतः सक्षम है यदि आपके कान और मस्तिष्क एक आवृत्ति में हों. यह संगीत कुछ इस तरह से बाँध लेने में सफल होता है कि जब भी जबलपुर जाना हो तो भेड़ाघाट धुंआधार के दर्शन मंदिर में विराजित विग्रह के दर्शन जैसे प्रतीत होते हैं.

ईश्वर की बनायी इस लोमहर्षक कृति में प्रकृति की लीला के कुछ क्षण माया नगरी की लीला से विलग हो वह शांति और सुकून से साक्षात्कार कराते हैं जो जीवन में प्राकृतिक नियमों के पालन करने के लिए भी इस कलियुग में प्रेरणा स्रोत बनते हैं

मस्त, मदमस्त, मलंग, मदमाती यह जलराशि कर्म पाठ भी इस भेड़ाघाट से समझाती है कि धरती के रंगों में घुली-मिली, झलकती-मटकती, जीवमात्र का पोषण करती नर्मदा नदी की जल राशि को भी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. ऊँचाई से गिर समय से बँधी यह धारा पुनः अपने नए स्तर पर धरती के रंगों में घुली-मिली, झलकती-मटकती हर्ष और उल्लास से सत्कर्म को अग्रेषित हुई कर्म का धर्म पूर्ण किये चली जाती है.

संदेश भी स्पष्ट है, उद्गम के उदभव से माया की यात्रा पूर्ण करते हुए सागर में विलीन हो जाना है.

Translation-

Water, one of the five elements, possesses a tangible or physical existence, but like air and sky, it is also capable of transforming its form, manifesting in a formless, almost formless form.

Water’s utility is undoubtedly established, and without it, the creation, sustenance, and liberation of life are impossible. However, along with the bodily needs, water’s ability to flow has always served to satisfy the mind. Through the uninterrupted waters of the ocean, the tumbling waters of rivers, and the still liquid of ponds and lakes, the human mind can attain a peace that air, sky, fire, or land may not provide.

The serene view of the smoking Bhedaghat Ghat was once again enjoyed. The Bhedaghat Falls, formed by one of the oldest rivers, the Narmada River, presents a view that is unimaginable, amazing, and indescribable. This continuous video-like scene leaves an impression on the mind, heart, and soul that astonishes anyone.

The sight of this silvery smoke, created by thousands of tons of water falling from a height of approximately 50 meters, as a precious creation of God, soothes both the physical and the inner vision.

The enchanting sound produced by this vast body of water falling from such a height is capable of mesmerizing if your ears and brain are in tune with the same frequency. This music is so captivating that whenever you visit Jabalpur, a visit to Bhedaghat Dhuandhar feels like a visit to the deity enshrined in a temple.

In this thrilling creation of God, a few moments of nature’s play, separated from the playfulness of the world of illusion, offer a glimpse of peace and tranquility, which also serve as a source of inspiration for following the natural laws of life in this Kaliyuga.

This carefree, intoxicated, and intoxicated body of water also teaches the lesson of karma from Bhedaghat: the water of the Narmada River, mingled with the earth’s colors, glistening and gliding, nourishing all living beings, also faces ups and downs. Falling from a height, bound by time, this stream, mingled with the earth’s colors, glistening and gliding, returns to its new level, glistening and gliding with joy and happiness, fulfilling the duty of karma.

The message is clear: completing the journey of Maya from the origin of the source, one merges into the ocean.

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑