
प्रश्नोत्तरी-
सबसे बड़ा नशा कौन सा है ?
शराब का, छूटता ही नहीं है.
नहीं, ग़लत उत्तर!
तो ड्रग्स का?
बड़ा नशा है कई बर्बाद हुए, परंतु सही नहीं
तो क्या सही उत्तर है?
कई हैं, उम्र के हर दौर में अलग अलग सही उत्तर होते हैं
वो कैसे
जवानी का नशा
हाँ वो तो है.
उससे बड़ा है, सत्ता का नशा.
हम्म, वो कैसे.
सट्टा के नशे की लात छूटती नहीं है फिर भले अन्याय ही क्यों न करना पड़े.
हाँ. लगता तो है.
इसे ऐसे समझो कि परिवार में जो मुखिया है जिसके निर्णय पर सब कार्य होते हैं वह कितना भी कमजोर हो या वृद्ध हो जाए, सट्टा शीर्ष छूटता नहीं है. मारते दम तक सुप्रीम बॉस.
हो भी सकता है
इसके अतिरिक्त सरपंच पाँच, सोसाइटी अध्यक्ष, पार्षद विधायक, बैंक चेयरमैन जो सत्ता के शीर्ष के पद को देख लो, व्यक्ति के कुर्सी पर बैठते ही कुर्सी व्यक्ति पर बैठ जाती है. !! भाव समझना .
सो तो है.
Leave a Reply