गलती किसी की बताना नहीं
अहंकार का शुक्र खड़ा होगा
मंगल तुम्हारा अस्त हो जाएगा
सुशील का ही दोष बड़ा होगा
गलती उस की बताना नहीं
आँखें तरेर के अंगार जैसे देखेगा
मान जा तू के भाव की धमकी
जैसे सर्वनाश का दंश देखेगा
गलती तेरी है ये बताना नहीं
सब झूठे साथ खड़े हो जाएँगे
सच का दामन थामने को नहीं
सच के मान मर्दन को आयेंगे
गलती जोर से बताना नहीं
अंधकार में जाओगे धकेले
कलियुग के दौर में दुखी तुम
समाज में रह जाओगे अकेले
गलती दूसरे की बताना नहीं
न हो तो भी अपनी त्रुटि मान लेना
जगह छोड़ भुला देना अन्याय
क्षमा का बाण तुम छोड़ देना
गलती अपनी छुपाना नहीं
आगे हो पहले कह देना
अब तुम जो सोच के सोचो
कुछ अपने लिए भी कमा लेना
शांति का मोक्ष हो सदा संग
भीतर की यात्रा कर लेना
चाहत से ख़ुद सुधरे तो सफल
मस्त अंतर्मन को मिल लेना

Leave a Reply