ज़िंदगी अनिश्चितताओं, डर, आशंका और जानलेवा मुठभेड़ों से भरी है, और अगर आप एक ड्रग माफिया देश मेक्सिको में पुलिस वाले हैं और अचानक माफिया के सुप्रीम लीडर एल चोपो को गिरफ्तार कर लेते हैं तो प्राण भय , परिवार भय का उच्च स्तर हावी हो जाता है. यह माफ़िया डॉन इतना डरावना है कि पुलिस फोर्स भी थोड़ी हिचकिचाती है और डर, अनिश्चितता, घबराहट, पसीना और पूरे शरीर में एड्रेनालाईन रश या दिमाग में हलचल होती है, और आपके मन पर भी इसका पॉजिटिव या नेगेटिव असर पड़ता है।
यह मूवी फेसिंग एल चोपो का दर्शन करते हुए आपको एक रोमांचक एक्शन दिखाती है, जबकि डॉन एल चोपो पुलिस टीम के दो छोटे अधिकारियों को धमकाता रहता है। रिश्वत के ऑफर मिलने पर, आर्थिक संकट से जूझता परंतु हिम्मत वाला यह पुलिस वाला धमकी को नज़रअंदाज़ करता रहता है और समय आने पर मिलने वाली बैकअप मदद का इंतज़ार करता है.
और जब पुलिस और मरीन कमांडो की दोनों तरह से मदद मिलती है तब दृश्य देखने लायक है क्योंकि यह मूवी आपको स्वयं को इस बहादुर पुलिस वाले की जगह पर बिठा देती है और आप पूरी मूवी देखते हुए अपनी धड़कन महसूस करते रहते हैं और आपका दिल डूबता उतराता रहता है. यह देखने लायक है।इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।
Leave a comment