Indian Traffic Psychology
जहाँ चौराहे पर तेज गति से प्रवेश करने की आदत है यह जानते हुए भी कि तीन अन्य रास्तों से भी लगभग अंध-गति से वाहन प्रवेश कर रहे हैं ! धीमे प्रवेश से सुरक्षा सौ प्रतिशत है.
✔️सचेत रहें – उपचार महँगा है !
Indian Traffic Psychology
जब आप वन-वे पर हों तो भी विपरीत दिशा से अति शिक्षित (?) बाईक, कार, ऑटो चालक से सामना होगा. वन-वे पर भी गति नियंत्रण अनिवार्य है
✔️सचेत रहें – रिपेयर महंगा है !
Indian Traffic Psychology
जब आपका ट्रैफिक सिग्नल हरा हो जाए तो धीरे से आगे बढ़ें क्योंकि जिस सड़क की लाल बत्ती हुई है उस सड़क का वाहन और तेज गति से चौराहा पार करेगा और आपको घूरेगा भी ! ग़लत भी समझेगा !
✔️सचेत रहें – विवाद महंगा है!
Indian Traffic Psychology
स्टेट हाईवे के टू-लेन पर मोड़ (कर्व) आने पर कार बस ट्रक को ओवरटेक करना खतरनाक मर्दानगी का प्रदर्शन है. एक बार अंदाज़ बिगड़ेगा और दौर हमेशा के लिए ख़त्म.
✔️सचेत रहें – दुस्साहस महँगा है
Indian Traffic Psychology
कार और बाइक के रेस ट्रैक पर युवा मन और अग्नि वाहन के खतरे मोल लेने की मान उचित है. शहर में लड़के हाईवे पर रेस नहीं. बाइक कार नई बन जाएगी पर शरीर नहीं !
✔️सचेत रहे – रेसिंग करना महंगा है !
Indian Traffic Psychology
रेलवे क्रॉस/ ट्रैफिक जैम में अपनी लेन को छोड़कर दूसरी लेन पर क़ब्ज़ा स्मार्टनेस नहीं है. संयमित पालन से ट्रैफिक अवरुद्ध नहीं होगा और आप सज्जन व्यक्तित्व के अधिकारी होंगे.
सचेत रहें – अनुशासनहीनता महँगी पड़ती है
✔️

Leave a comment