जन्म होते ही
पहले 21 दिन
बड़े खास हैं
जीवन आगे के
अगले 21 दिन
बच्चा बचता है
विकास हो दूध से
खूब पनपता है
21 का पहाड़ा
42 दिन का हो
स्वस्थ शिशु आगे
बढ़ता खुश होता
63 दिन का बच्चा
पिये दूध और सोये
पैरों की साइकिलिंग
रात को खूब जागे
84 दिन का शिशु
गर्दन को होल्ड करे
देखे टुकुर टुकुर
नैना इधर उधर
जो 120 दिन का
पलटी को राजी
गोदी में चढ़े खूब
मस्ती को हां जी
—————————————-
मन हो 21 बरस का
हो भरपूर हो जवान
प्रेम को सदा आतुर
जीवन युवा कमान
अधेड़ 42 का
दौड़ता हुआ औघड़
एकत्र करता धन परिवार
बिछी हो जैसे चौपड़
वृद्ध 63 का ऐसा
थोड़ा धीमा होता
थोड़ा हाले डोले
रोगों से ताजा होता
मौत 84 का श्रृंगार
इंतेजार प्रभु मिलन का
शनै शनै अंत को
सुख अंतिम साँस का

Leave a comment