सभ्यता के पहले!(605)

जब मानव सभ्य नहीं हुआ,
उसका जीवन अंदाजिया था,
तब वनोपज ही भोजन हुआ
खेत खेतिहर जैसा कुछ न था.

ज्यों समाज जब बने तब
जीवन मंथर मन्त्रवत था,
त्यों नैतिक विकास का दौर बना
पर विवाह जैसा कुछ न था.

ज्ञान बहा वेद लिखे जब
वह काल भी बुद्धि का था,
धीमा युग था शैशवकाल में
त्वरित आज जैसा न था.

समय यूँ बीता हौले हौले
भाषा विकास के दौर में
खेती होने लगी रोटी बनी
लड़ना परंतु आज जैसा न था

ख़ूब पढ़े लिखे आविष्कार किए
प्रकृति समझे मौसम गुने
पहिया बनाये भाषा सुधरे
नरसंहार के बम जैसा कुछ न था

जितना अग्रणी आधुनिक होते गए
भावशून्य निर्मम के नए माप
मानव जैसा जहरीला जीव
प्रथ्वी पर पहले कभी न था

आज सभ्यता चरम पर परम है
सैटेलाइट इंटरनेट के दौर में
हर व्यक्ति स्मार्ट हुआ प्रतीत
दया प्रेम का इतना अभाव न था

ब्लॉग में ख़ुशी मिली हो तो लाइक कीजिए, टिप्पणी भी दे सकते हैं.

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑