अनुशासित अमेरिका

अमेरिका जब भी जाओ एक नए प्रकार से अचंभित करता है पायनियर है याने अग्रणी है आविष्कार करते रहने की अवधारणा के लिए और उसे लागू करने के अभिनव विचार और प्रयास की प्रतिबद्धता आश्चर्यचकित करती है.

यहाँ के नागरिकों का सड़क पर कार परिचालन में अनुशासन राष्ट्र के चरित्र का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है. देश का विकसित होना और कटिबद्ध हो दुनिया का सिरमौर बने रहने का एकमात्र उपाय राजनीतिक स्थिरता मात्र होना नहीं है कदाचित. देश के नागरिकों की चारित्रिक नैतिकता के चलते शासन का सुशासन स्थापित हो सुगम रूप से चलायमान होता है

यहाँ कि आप्रवासी या मूल नागरिक अपने हितों के प्रति तो सजग है ही वह अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतना उदार है और नियम कायदों के प्रति सम्मान प्रकट करता चलता है भले ही वह भयावह हो. जहाँ प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अनुशासन का समुचित पालन आ जाये तो समाज सदैव पढ़ा लिखा और सुसंस्कृत माना जाने लगता है और यही खूबी है इस देश की जहाँ बहुसंख्य अनुशासित है देश से प्रेम करता है और त्याग को भी हामी है

चौड़ी सड़कें जहाँ ३ से ६ लेन का रास्ता एक और से और उनपर एक भी दो पहिया वाहन देखने को नहीं. ट्रक, सेमाई ट्रक, कार सेडान, आदि उसपर समान संख्या में लंबी दूरी तय करती महिलायें निपट अकेली, आत्मविश्वास से भरपूर.

मेरी इस बार की अमेरिका यात्रा में होटल में चेक इन के डिजिटल होने का जो प्रसंग देखने में आया वह आश्चर्य से भरपूर रहा है. होटल के कमरे की चाभी भी मोबाइल पर कूट कोड से प्राप्त हुई और फिर बिना रिसेप्शन की लंबी लाइन में लगे हम सीधे कमरे में प्रवेश कर गए. अद्भुत. अलौकिक. अविश्वसनीय.

American citizens majorly are system friendly by abiding for what is said or expected to be done by them.

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑