Key west, Miami, Florida 585

उत्तर में कनाडा तो दक्षिण में क्यूबा, पूर्वी में समादर तो दक्षिण में प्रशांत महासागर. विशाल भूखंड का स्वामी है संयुक्त राज्य अमेरिका जो अपनी सामरिक, प्रयोगधर्मिता, तकनीकी विकास की अपूरित प्यास के साथ राजनीतिक शक्ति के कारण पूरी दुनिया का स्थापित सरपंच है. परंतु अपनी भौगोलिक संरचनाओं की समृद्धता में भी किसी भी देश महाद्वीप से इक्कीस ही साबित होता है जहाँ राष्ट्रीय उद्यानों के बड़ी श्रंखला है तो प्राकृतिक संसाधनों के साथ साथ प्रकृति जन्य धरोहरों की भी बड़ी पहचान है जो किसी भी पर्यटक की दर्शन योग्य भूख के लिए एक अद्भुत भोजन थाल प्रस्तुत करता है. उत्तर में नियाग्रा जलप्रपात, पश्चिम में ग्रैंड कैन्यन, मिडवेस्ट में मैमथ केव्स तो दक्षिण में की-वेस्ट के द्वारा प्रकृति ने अमेरिका को अपने चमत्कारों से उपकृत भी किया है. सड़कों का ऐसा आधुनिक और विकसित तंत्र है कि मात्र एक ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट के आधार पर अपनी जेब में पैसे अनुसार कार किराए पर ली जा सकती है और फिर दुनिया आपके कदमों में है बशर्ते आप सड़क के सारे नियमों का पालन करते चलिए. मोबाइल फ़ोन को कार के डैशबोर्ड मॉनिटर से जोड़िये और गूगल मैप्स के माध्यम से यात्री अपनी पसंद के स्थान की यात्रा करने को तैयार हैं. विषम संख्या के सड़क रचनाएँ उत्तर से दक्षिण तो सम संख्या की सड़क रचनाएँ पूर्व से पश्चिम की यात्रा करा देती हैं.

फ़्लोरिडा राज्य अमेरिका का सबसे दक्षिण राज्य होने के साथ साथ भूमध्य रेखा के समीप होने से ट्रॉपिकल क्षेत्र है जहाँ उत्तर और दक्षिण दोनों की सर्दी के मौसन से बचाव हो जाता है. समन्दर किराना होने से इस क्षेत्र में आर्द्र मौसम तो रहता है परंतु गर्मियों में ३५ डिग्री के लगभग कर गर्म तापमान भी यहाँ की विषस्त है.
मियामी फ्लोरिडा से १५४ मिले की दूरी पर अमेरिका का सबसे दूरस्थ बिंदु उपस्थित है जो की वेस्ट के नाम से जाना जाता है. देश क्यूबा यहाँ से लगभग २८ मिल दूर ही स्थित है

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑