Efficient Escapism

भारत एक विशाल देश है
यहाँ जिला प्रशासन के अंतर्गत सभी विभाग कार्य करते हैं.
उसी प्रकार शासकीय चिकित्सालय भी लंगड़ी दौड़ में अपने भिन्न टूटे हुए विभिन्न अंगों के साथ श्रेष्ठता की दौड़ में धीरे धीरे पीछे चलने का प्रयास करता है

ऐसा हुआ एक दिन

जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी का आकस्मिक शासकीय चिकित्सालय में दौरा हुआ.

मरीज़ देखते देखते चिकित्सक सह प्रभारी अधिकारी ने जैसे ही जाना कि उच्चाधिकारी आ रहे हैं,
कुर्सी छोड़ी स्वागत को दौड़ पड़े.

ओ पी डी कक्ष में लाए.
चैम्बर में चिकित्सक की कुर्सी पर बिठाए.
समुचित सम्मान किया.
फिर दौरा कराया.
बिना किसी अहंकार, प्रतिकार के सुधार के ध्यानाकर्षण बिंदुओं पर सहमति दी.
दो कठोर वचन भी सहर्ष सुने.

चाय नाश्ता हुआ
उच्चाधिकारी प्रसन्न हुए और विदा हुए.

प्रतीक्षारत रोगियों की भीड़ निपटाकर जब प्रभारी अधिकारी स्वतंत्र हुए तो उनके साथ के चिकित्सक कुपित हुए !

ये क्या व्यवहार आपने किया ?
जिला प्रशासन का उच्चाधिकारी है तो क्या हुआ आपसे उम्र में तो छोटा था !
आपने अपनी कुर्सी क्यों दी फिर जी सर, जी सर क्यों करा !
उनको बिठा कर ख़ुद क्यों खड़े रहे हैं आपका सम्मान और अहम छिन्न -भिन्न कर दिया
आपको उत्तेजना नहीं आई, क्रोध न हुआ ?

हल्के से मुस्कुरा दिया, प्रभारी अधिकारी और बोले –

तुम जवान हो ब्लडप्रेशर 120/80 का ले के चल रहे हो. मैं अब अनुभवों की खदान हूँ , 160/90 का ब्लडप्रेशर लेके चल रहा हूँ. जो तुम बोले यह सब करता मेरा बी पी 180/100 हो जाता. दोनों स्थिति में मुझे ही भुगतना होता, शारीरिक यथा मानसिक.

अनुभव जब पाओगे तो तुम भी बुद्ध तत्व से प्रभावित हो यही सद्व्यवहार पा जाओगे. थोड़े शब्दों से अधिक समझना तो ज्ञान पा जाओगे. वो अपनी जगह सही तुम झुककर अपनी जगह सही.

सन्नाटा पसार गया.
सब छित्तर गए
यह पलायन है या कुछ और!
उत्तर दीजियेगा
————————————

अनिल कुंमार भदौरिया पेशे से चिकित्सक है और मध्य प्रदेश शासन में सेवारत हैं.

स्वास्थ्य शिक्षा के संबंध में चिकित्सक भदौरिया की विशेष रुचि है और जीवनशैली रोगों के प्रभावी उपचार के साथ फर्स्ट एड, यौन शिक्षा व CPR के प्रशिक्षण सत्रों में भी सम्मिलित रहते हैं.

सेक्स एजूकेशन नामक पुस्तिका प्रकाशित हो चुकी है. कवि हृदय डॉ. भदौरिया अपने यात्रा वृत्तान्त और कहानियों के संग्रह की तीन अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित कर चुके हैं. हेल्दी-बुक नामक पुस्तक प्रकाशनाधीन है.

  1. Sex Education by Peacock Books
  2. दृष्टिदृश्य दृष्टा देवांश – पद्य संग्रह

3.अथ कथा यात्रायाम – गद्य कथा संग्रह

  1. सेक्स शिक्षा – हिंदी में यौन शिक्षा
  2. ज़मीन पर मेरे कदम – यात्रा वृतांत

Books at Amazon link.
https://www.amazon.in/s?k=anil+kumar+bhadoria&ref=sr_gnr_aps

One thought on “Efficient Escapism

Add yours

Leave a reply to VanyA V@idehi Vani 8324 Cancel reply

Blog at WordPress.com.

Up ↑