Birsa Munda Cricket League

बिरसा मुंडा क्रिकेट प्रतियोगिता – जैसा नाम से ही प्रदर्शित है मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के आदिवासी अंचलों में छुपी हुई खेल प्रतिभा को सतह पर लाने के लिए देशी शैली में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कामर्स कॉलेज इंदौर के मैदान में देखने का अनुभव हुआ.

अपने चौथे संस्करण में लगभग 32 विधानसभा क्षेत्रों से क्रिकेट के मैदान में टेनिस बॉल से आदिवासियों युवा छात्रों और ग्रामीण रहवासियों को खेलते देख ना केवल हर मन हर्षित होगा बल्कि युव ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग भी स्थापित हुआ. इसमें कोई 2 राय नहीं है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा ऊर्जा का केंद्र है और इस युवा ऊर्जा को सही दिशा दिखाई जाना अनिवार्य है और इसी के चलते हैं पेशे से चिकित्सक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे (प्लास्टिक सर्जन) द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रत्येक वर्ष फ़रवरी के दूसरे सप्ताह में कराया जाता है

इस आयोजन में टेनिस बॉल के क्रिकेट द्वारा प्रदर्शित खेल ऊर्जा, कौशल और प्रतियोगितात्मक कलाओं के प्रदर्शन के साथ साथ रोचक शैली में कमेंट्री और पारंपरिक नृत्य के प्रदर्शन भी इस पूरे आयोजन के आकर्षण के केंद्र बन पड़े हैं.

याने सब के लिए कुछ ना कुछ!

आधुनिकता से सराबोर इस आयोजन के लिए एल ई डी डिस्प्ले पर लाइव टेलीकास्ट के साथ साथ यू ट्यूब पर भी क्रिकेट प्रतियोगिता का जीवंत प्रसारण किया जा रहा है. पूरे खेल आयोजन को देख किसी भी सुधि नागरिक के मन में आनंद की अनुभूति ओपन होती है जो ऊर्जा के सही दिशा में प्रचलन को प्रस्तुत होती है
मोबाइल स्क्रीन पर दिन भर चिपके छात्र छात्राओं के ऑनलाइन गेमिंग के दौर में आत्महत्याएं जैसी घटनाएँ भी प्रस्तुत होती है वहाँ खेल के मैदान में क्रिकेट कबड्डी फुटबॉल हॉकी वॉलीबॉल अथवा इंडोर खेल जैसे बैडमिंटन टेबल टेनिस या स्विमिंग पूल में तैराकी की प्रतियोगिताओं के आयोजन से भी आने वाली संततियों के मोबाइल एडिक्शन से मुक्ति दिलायी जा सकती है

मम उवाच-डा ए के भदौरिया

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑