कीचड़ में मत उतरना कभी,
सज्जन हो, गंदे तुम ही होगे.
मलिन तो होंगे ही आनन्दित,
दोषी तो घोषित तुम ही होगे.
विचार की भिन्नता बहस देगी
जो बहस में तुम पड़े होगे
कि ईश्वर भी है या नहीं
निष्कर्ष पर पहुँच नहीं सकोगे
बहते समय सा बहते रहो
कर्म का पाठ उत्तम करते
इहलोक परलोक को त्याग
अंतर्मन की भी यात्रा करते

Leave a Reply