युवा लोगों के लिए सफल विवाह के 5 बिंदु –
- मन, ह्रदय और मस्तिष्क से निश्चय करें कि आप सच में शादी करना चाहते हैं. यह सिर्फ़ सेक्सुअल लाइफ़ नहीं है, बल्कि आपकी सामाजिक ज़िम्मेदारी भी है.
- भरोसा करें, कोई भी आदर्श जीवनसाथी नहीं होता है. मेरा राजकुमार जैसा पति या मेरी विश्व सुंदरी जैसी पत्नी की स्वप्नलोक की इच्छाएं धरातल पर रह पर्याप्त काउंसलिंग, समझने की समझ और कोर्टशिप के बाद ही कैलकुलेटेड निर्णय की और अग्रसर हों. विवाह पूर्व अपने होने वाले साथी के मित्रों से भी मेलमिलाप करें.
- विवाह का यह बंधन, युगल के मध्य एक अनिवार्य समझौते और साथ निभाने की भावना से जुड़ा है. दोनों को एक दूसरे का थोड़ा सम्मान करना होगा और एक-दूसरे को दांपत्य जीवन में नेतृत्व करने देना होगा.
सुनने और चुप रहने के लिए तैयार रहें. - दाम्पत्य सूत्र में बंधन एक ऐसी संस्था में प्रवेश है जिसके अपने सुख और दुख हैं. मुश्किल समय के लिए सचेत रहना होगा और इस दौर का भी मज़ा लेना सीखना होगा. अपने जीवनसाथी को कभी थप्पड़ मारें नहीं. भारतीय परिवेश में विवाह मात्र लड़के और लड़की के बीच का रिश्ता नहीं है, बल्कि उनके परिवार के बीच भी है.
स्पेस का मज़ा लेने के लिए स्पेस देने के लिए तैयार रहें। - जो भी मिला है, उसे अपना मान लो. खुद को यह पॉजिटिव मैसेज देते रहो कि मेरा जीवनसाथी सबसे अच्छा है और मैं उसके बिना खुश नहीं रह पाऊँगा. कहते रहो कि मैं उसके खिलाफ नहीं हूँ और वह पूरी तरह से मुझ पर निर्भर है. प्रेम बढ़ाते चलें.

Leave a comment