Forgetting We

गरलमना


गरलमना
रहते हम.
सरल होना,
भूलते हम.


गाँठ के पुरे,
विष मनन.
तरल होना,
भूलते हम.


जटिल होना,
आसान है.
सुगम होना,
भूलते हम.


कलकल मधुर,
मन भये.
मीठा कहना,
भूलते हम.


अनुकरण को,
सज्ज सदा.
आत्मखोज को,
भूलते हम.


दौड़ मायावी,
असीम अनंत.
धीमे दौड़े तो आगे.
भूलते हम.


नयन जो देखें,
सदा सच नहीं.
बार बार की जाँच,
भूलते हम.


जीव अस्थायी,
भाव जैसे सदा का.
यात्रा क्षणभंगुर,
भूलते हम.


वक्त बीतता ,
खर्च होते हम.
जन्म मृत्यु का अर्थ,
भूलते हम.


सेवा प्रेम का,
मन्त्र शास्वत.
सरल पथ,
भूलते हम.

Leave a Reply

Blog at WordPress.com.

Up ↑