
साहस, दृढ़ता, लोभ, बुद्धि कौशल और समय पर सही निर्णय लेकर बच निकलने का मानस यदि किसी में है और उस पर एक चलचित्र का निर्माण हो वैसी जीवंत कथाओं को देखने का सुख भी अजब – ग़ज़ब ही होता है. मैं यहाँ बात कर रहा हॉलीवुड के एक चलचित्र American Made की जो विख्यात, सुदर्शन और आकर्षक टॉम क्रूस द्वारा अभिनीत है, अमरीकी शासन के गुप्त ऑपरेशन्स के सत्य घटनाओं पर आधारित दुस्साहस की ऐसी गाथा है जिसे देखना न केवल एक आश्चर्यजनक अनुभव कराता है बल्कि एक अनिवार्य शिक्षा भी देता है.
कुछ अदभुत प्रकार का परिदृश्य एक विचित्र देश अमेरिका के संबंध में प्रतीत होता है जो अनंत कलाओं में प्रवीण है.
भारतीय मानस में 12 कलाओं और 16 कलाओं में दक्षता के कई उदाहरण और प्रमाण उपलब्ध है परंतु यह फ़िल्म American Made देखने से प्रतीत होता है कि 80 ke दशक में जब मशहूर अभिनेता रोनाल्ड रीगन अमेरिका से आठ साल राष्ट्रपति रहे हो उस समय न्याय अन्याय के सभी आयामों के मानस से कलापूर्ण राजनीतिक साजिश, षड्यंत्र और धोखेबाजी से पूर्ण परिचय प्रस्तुत करता चलता है.
टॉम क्रूज अभिनीत अमेरिकन मेड, सी.आई.ए, वाइट हाउस, एफ़.बी.आई. इत्यादी के गठजोड़ से एक जांबाज कमर्शियल पायलट के अदम्य साहस द्वारा किए गए सेंट्रल अमेरिका के देशों में राजनीतिक नेतृत्व के प्रति अमेरिकी हस्तक्षेप की षड्यंत्र गाथा है. कोकीन, हथियार, आव्रजन और तरह तरह के भ्रष्टाचार का जीवंत कथानक विस्मित तो करता ही है. ताक़तवर देशों का ग़रीब और विकास शील देशों के प्रति जमींदार जैसा मानस का भी एक नया रूप सामने आता है. आम नागरिक किस प्रकार धोखे का शिकार अपनी कमजोरियों के कारण हो जाते हैं दृश्य शिक्षा प्रदान कर देता है.
Leave a comment