Stop At Red

रुक जाना!

कभी रुक जाना तुम
लाल बत्ती होने पर
सड़क पर चलते हुए
कुछ इस तरह से निर्विकार

धूप ऊपर भरपूर पसरी हो
हौले हौले हवा बहती हो
अड़ोस पड़ोस हों अनजान चेहरे
कुछ उलझे कुछ बिखरे तो कुछ बहरे

खुली धूप के नीचे खड़े हो
लाल के हरा होने की प्रतीक्षा में
तो ये याद रखना कि
कुछ विटामिन तुमने कमा लिया है

भले अंजाने में ये कमाया
तुम्हारी हड्डियों को मज़बूत करेगा
और कभी अंदाज़ बिगड़ेगा तो
हड्डी टूटने से रोकने का प्रयास भी करेगा

संदेश यह है कि सड़क पर
परिवहन नियमों का पालन किया कीजिए
तो दोष किसी को देना नहीं होगा
अस्पताल अदालत में खोना नहीं होगा

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑