The Motorcycle Diaries

Movie Review (377)

द मोटर साइकिल डायरीज़ – चलचित्र समीक्षा

उद्देश्य के मानस से जीवन-वृतांत पर आधारित चलचित्र का दर्शन एक साक्षात्कार से कम नहीं होता है जहाँ जीवन के समक्ष, साहसी तथा आत्मा-अनुरागी कुछ इस प्रकार से प्रस्तुत होते हैं कि आप न केवल दांतों तले ऊँगली दबा लेते हैं यथा आप इन अनुभवों को स्वयं के मानस के प्रति एक समभाव से देखते है.

दक्षिण अमेरिका उपमहाद्वीप, अर्जेंटीना का देश, 1952 का साल, 22 साल एक युवा मेडिसिन स्नातक चे ग्वेवेरा और एक बायोकेमिस्ट मोटर साइकल पर पूरे महाद्वीप का दुस्साहसिक दौरा करने निकल पड़े. ये वही श्रीमान चे ग्वेवेरा क्रांतिकारी के जीवन के आरंभिक दिनों का कथानक है जिसके कारण उनकी राजनीतिक यात्रा आरम्भ हुई.

यह वह काल था जब विश्वयुद्धों की विभीषिकाओं से आहत देश, समाज ओर परिवार अपनी जर्जर अर्थव्यवस्था से बाहर आने का प्रयास कर रहे थे. परिवारों की सहमति से ये दो नौजवान गांव-गाँव, कच्ची सड़क नापने निकल पड़ते हैं. रास्ते में उन्हें ऊर्जावान संस्कृतियों और नैतिक सरोकारों की एक अनमोल अनुभव की दावत भी प्रस्तुत होती है. द्रश्य प्रेरणा उत्पन्न कर देते हैं.

घटना और दुर्घटना के बगैर कुछ भी संभव नहीं हाई ये सन्देश स्वयंसिद्ध है. बाइक पर सवार दो चालाक जिस प्रकार मौसम की मार, भूख से बेहाल, दुर्घटना और समाज का बहिष्कार के साथ साथ बचके निकल भागने का अनुभव करते हैं वह किसी भी दर्शक को झकझोर देता है. नैतिक सरोकार हेतु ये दोनों मनमौजी उस दौर के प्रचलित बीमारी, कुष्ठ रोग से पीड़ित आश्रम में सेवा के लिए भी उपस्थित होते हैं. मानव का जन्म एक उद्देश्य के साथ प्रस्तुत होता है और बहुधा वह उद्देश्य की पहचान और उसे अंगीकार करते करते जीवन व्यतीत हो जाता है.

इस चलचित्र का मूल मंत्र है, गहरे पानी में बिना कोई निश्चित एजेंडा मोती ढूँढने जैसा है जो पहेलीनुमा जीवन को नई दिशा देने का प्रयास करता है. सेवाभाव के साथ सहायता भाव, स्वार्थ भाव, साहस भाव और पलायन भाव से सज यह चलचित्र जीवन के मूल्यों के प्रति एक भिन्न चित्र प्रस्तुत करता है जो युवावस्था में दिशा निर्धारण में सहायक सिद्ध होता है.

क्रांतिकारी चे ग्वेवेरा के आरंभिक प्रयासों पर निर्मित यह चित्र स्वयं के मानवीय अनुभवों पर यह मूवी ऐसा दृश्य प्रस्तुत करने में सक्षम होती है कि जैसे आप स्वयं इस जीवन को जी रहे हैं जहाँ उतार चढ़ाव सफलता असफलता का रंगोत्सव निरंतर चल रहा है.

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑